फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जोड़ों ने एक दूसरे से बोला, कबूल है

Sun, 10 Apr 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
विज्ञापन
सामूहिक निकाह समारोर में दूल्हों को आशीर्वाद देते प्रदेश सरकार के युवा कल्याण राज्यमंत्री डॉ. रफीक अहमद उस्मानी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट। गुलशन-ए-रजा-ए-मुस्तफा कमेटी की तरफ से रविवार को मुख्यालय के उटारखाना मस्जिद परिसर में आयोजित सामूहिक निकाह समारोह  में सात जोड़ों का निकाह हुआ। इसमें प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री डॉ. रफीक अहमद उसमानी ने दूल्हा-दुल्हन के सुखी जीवन के लिए अल्लाह से दुआ मांगी।
विज्ञापन


   उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और दहेज की प्रवृति पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे सामूहिक निकाह समारोह जरूरी हैं। प्रदेश सरकार भी ऐसे विवाह करने वालों को प्रोत्साहित करती है। इस दौरान निकाह करने वाले प्रत्येक जोड़े को गृहस्थी के सामान के लिए उपहार स्वरूप कमेटी की ओर से 25 हजार रुपये दिए गए।

इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष हाजी रज्जन अल्ली, मऊ मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी डॉ. निर्भय सिंह पटेल, नसीम कुरैशी, जावेद खंा, फराज खान, गुलाब खां, एमएस अख्तर, मुस्ताक अहमद, खलील सिद्दिकी, नसीम, अब्दुल जलील, जामा मस्जिद के पेश इमाम सहाहुद्दीन व आलिम साकिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें