फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सुलह समझौते से निस्तारित कराएं मुकदमे

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। 13 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम ने नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मुकदमों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराया जाए।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपर जिला जज नीलू मेनवाल ने बताया कि इसके लिए प्री ट्रायल बैठकें की जाएंगी। नोडल अधिकारी विशेष न्यायाधीश राममणि पाठक ने कहा कि सुलह योग्य वादों को चिह्नित कर लिया जाए। वादकारियों को नोटिस भेजा जाए।
अपर जिला जज अनुराग कुरील, नीरज श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.ॅ भूपेश द्विवेदी, उप जिलाधिकारी मो जसीम, क्षेत्राधिकारी सदर राजकमल, अग्रणी बैंक प्रबंधक तुलसीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें