चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय अब शोध उपाधि समिति आरडीसी की बैठक ऑनलाइन करेगा।
कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कुप्रभाव को शोधकर्ताओं बचाने के लिए आरडीसी की बैठक जून माह में अनिवार्य रूप से ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करें। इसके क्रियान्वयन के अनुक्रम में तत्काल शोध निदेशालय के निदेशक प्रो आरसी त्रिपाठी ने एक जून तक आरडीसी के पात्र शोधार्थियों को सिनाफसिस की सॉफ्टकॉपी निदेशालय में ऑनलाइन भेजने की अधिसूचना प्रसारित की है।
कोविड-19 से बचाव के लिए कुलपति ने वैक्सीनेशन को राष्ट्रीय मिशन के रूप में अपनाने का आवाहन करते हुए ग्रामोदय यूनिवर्सिटी स्टाफ के लिए वैक्सीनेशन अनिवार्य कर दिया था। 45 से अधिक आयु वर्ग के सौ प्रतिशत यूनिवर्सिटी स्टाफ को 25 मई तक वैक्सीन लगवाना घोषित कर दिया था। इस अभियान की सफलता से प्रफुल्लित कुलपति ने 14 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए वैक्सीनेशन उपलब्धता के स्लॉट ऑनलाइन उपलब्ध कराने के निर्देश जन सम्पर्क अधिकारी जय प्रकाश शुक्ल को दिया है।