Send list of officers and employees for election duty
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। विधानसभा चुनाव के लिए डयूटी आवंटन का काम आनलाइन होगा। इसके लिए सभी विभागों से कर्मचारियों की सूची जल्द भेजने को कहा गया है। सूची में अधिकारी कर्मचारी का पदनाम व मोबाइल नंबर स्पष्ट लिखने के निर्देश दिए गए। इस सूची का मिलान भी कराया जाएगा ताकि कोई विभाग गलत सूचना न भेजे।
सोमवार को विकास भवन में सीडीओ अमित आसेरी की अध्यक्षता में विकास भवन के सभी अधिकारियों की बैठक हुई। सीडीओ ने कहा कि चुनाव में डयूटी लगाने का काम निष्पक्षता से करने के लिए अभी से काम शुरु हो गया है।
सभी विभागों के कर्मचारियों का डाटा आनलाइन मांगा गया है। ट्रेजरी विभाग से जो अधिकारी कर्मचारियों का डाटा प्रशासन के पास है उससे इसका मिलान कराया जाएगा ताकि कोई गलत सूचना देकर चुनाव डयूटी से बचने का काम न कर सके। बैठक में डीडीओ आरके त्रिपाठी, पीड़ी ऋषिमुनि उपाध्याय व जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।