फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर सामान रख बेच रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला मुख्यालय में अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर की जा रही खानापूर्ति से अतिक्रमण करने वाले दुस्साहसी हो गए हैं। कर्वी पहाड़ी मार्ग स्थित ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर ही सामान रखकर बेच रहे हैं। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही हाल अन्य स्थानों पर देखा जा रहा है। रेलवे फाटक के पास से नई बाजार तक पुल के नीचे बने शेड अब कई लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग सहित शहर की कई प्रमुख गलियों में अतिक्रमण होने से निकलना मुश्किल है। एक सप्ताह से नगर पालिका की तरफ से अतिक्रमण हटाने में खानापूर्ति की जा रही है। शहर के कर्वी पहाड़ी मार्ग स्थित ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर ही दुकानों का सामान रख दिया है। यही हाल रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग में देखा जा रहा है।
नगर पालिका के अधिशासी अभियंता रामअचल कुरील ने बताया कि अधिकतर स्थानों पर दुकानदारों ने अपने टिनशेड व अन्य सामान हटा लिए हैं। कुछ स्थानाें पर नहीं हटा गया है। उन्हें चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें