फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: छात्राओं को बताया गया सेल्फ डिफेंस के तरीके

Tue, 07 Oct 2025 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 28 सीकेटीपी-6- परिचय- मिशन श​क्ति अ​भियान में छात्राओं व महिलाओं को जानकारी देते पुलिसकर्म - फोटो : samvad
विज्ञापन
चित्रकूट। राजकीय हाईस्कूल भरतकूप और मानिकपुर कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं के लिए सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएमसी प्रिया माथुर ने छात्राओं को कन्या सुमंगला योजना, बालसेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन


जेंडर स्पेशलिस्ट मीनू सिंह ने सूनसान जगहों पर अकेले जाने से बचने और फंसी स्थिति में आत्मरक्षा के तरीके अपनाने की सलाह दी। हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 181 और 1076 की जानकारी भी दी गई। वन स्टॉप सेंटर की परामर्शदाता अर्चना ने छात्राओं को प्रताड़ना होने पर आवाज उठाने और सोशल मीडिया से सावधानी रखने की सलाह दी।

भरतकूप थाना प्रभारी मनोज कुमार और मानिकपुर थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने पुलिस व महिला हेल्प डेस्क की सुविधाओं और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी। छात्राओं ने उत्सुकता के साथ आत्मरक्षा सीखने में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें