फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन के प्रांतीय वार्षिक सम्मेलन में उठे कई मुद्दे

Tue, 07 Oct 2025 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 28 सीकेटीपी-7- परिचय- बिजली कर्मचारियों के प्रांतीय सम्मेलन में मंच पर मौजूद प्रांतीय व जि
विज्ञापन
चित्रकूट। हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन का प्रांतीय वार्षिक सम्मेलन सोमवार को शहर के सीतापुर में आयोजित हुआ। इसमें प्रदेश भर के बिजली मजदूर और कर्मचारी शामिल हुए। पूरे सम्मेलन में सबसे अधिक चर्चा डयूटी के दौरान होने वाली परेशानियों और उनके समाधान में अधिकारियों की लापरवाही पर हुई। साथ ही सुरक्षा से जुड़े सवाल भी उठाए गए। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


शहर के मंदाकिनी भवन में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ पदाधिकारियों और जिले के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर किया गया। इंटक यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि निजीकरण और संविदा कर्मचारियों के लिए डयूटी करना और परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है। दिन-रात जोखिम उठाने वाले कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह जायज हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में, खासकर यूपी में कर्मचारियों को अधिक सुविधाएं और सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बिजली आज आमजन के लिए भी उतनी ही आवश्यक है जितनी रोटी, कपड़ा और मकान। कर्मचारी सदैव खतरे के बीच काम करते हैं और इन्हें सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। सुरक्षा के मामले में जहां भी सूचना मिलती है, वहां पुलिस तुरंत मदद करती है।
विज्ञापन


सम्मेलन में संरक्षक राजपाल सिंह, अध्यक्ष रामचरण सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष रामनिवास त्यागी, उपाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी, विपिन प्रकाश शर्मा, रामलाल पाल, मो. सुभान, आनंद पाल, शिवप्रकाश अवस्थी, सुशील जोशी, लक्ष्मी नारायण पाल, संजय सचान, वकील अजय धुरिया, सुरेंद्र कुमार, राकेश साहू, भरतलाल, विजय कुमार, लक्ष्मी पाल, मनोज गुप्ता, रामकुमार और महेंद्र मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सभी ने डयूटी के दौरान होने वाली परेशानियों का जिक्र किया और कर्मचारियों के हित के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें