फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा भर्तियों की चयन प्रक्रिया निरस्त

Sat, 06 Jun 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में संविदा आधारित भर्तियों की चयन प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. केडी द्विवेदी ने दी। सीएमओ ने बताया कि चयन समिति ने यह फैसला किया है।  गौरतलब है कि जिले में स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर आधारित लगभग पांच दर्जन पदों के लिए चयन प्रक्रिया चल रही थी। शुरू से ही पूरी प्रक्रिया विवादों के घेरे में रही। पूर्व में 19 मई को हुए साक्षात्कार को निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद तीस मई को साक्षात्कार हुआ। इसमें भी कमियां बताकर सीएमओ और अध्यक्ष चयन समिति एडीएम ने साइन करने से इंकार कर साक्षात्कार का परिणाम स्थगित कर दिया था। पूरा मामला शासन को भेजने की और वहीं से प्रक्रिया पर अग्रिम निर्णय की बात भी कही थी।

इसके बाद से ही भर्तियों के निरस्त करने की सुगबुगाहट जोरों पर थी। शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. केडी द्विवेदी ने विज्ञप्ति जारी कर इन भर्तियों के निरस्त होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सभी संविदा भर्ती से संबंधित विज्ञापन और चयन प्रक्रिया निरस्त की जाती है। चयन समिति ने यह निर्णय लिया है। नई प्रक्रिया कब शुरू होगी, इस संबंध में उन्होंने फिलहाल कुछ बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


इन पदों के लिए हुआ था साक्षात्कार
स्टाफ नर्स, एएनएन, आयुष चिकित्सक, फार्मासिस्ट, पीपीपी कोआर्डिनेटर, डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर, लेखाकार पदों के लिए संविदा पर नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया की गई थी। इनका साक्षात्कार 30 और 31 मई को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें