फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः रोजगार मेले में 692 अभ्यर्थियों का चयन

विज्ञापन
फोटो-7-रोजगार मेले में आए अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के गल्लामंडी स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय में वृहद रोजगार मेला लगा। इसमें 1200 अभ्यर्थियों ने भाग लिया और 692 का चयन किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व कौशल विकास मिशनके सहयोग से रोजगार मेला लगाया गया। मेले में सुबह से अभ्यर्थी पहुंचने लगे। मॉर्डन सुब्रोस लिमिटेड, पॉलीमार, एसबीआई लाइफ कंपनी के कर्मचारियों ने युवकों का साक्षात्कार लेकर चयन किया।
मेले में केंद्र व प्रदेश सरकार के माध्यम से युवकों के रोजगार के लिए की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई। विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र दिए। इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी पीसी शर्मा, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के मानिकपुर के प्रधानाचार्य वीके तिवारी, एमआईएस के मैनजर विभोर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थी चित्रकूट जिले के विनोद कुमार द्विवेदी, नवदीप सिंह, आलोक द्विवेदी ने बताया कि उनका चयन मॉर्डन सुब्रोस लिमिटेड कंपनी में बिजली के उपकरण बनाने के काम में चंड़ीगढ़ शहर के लिए हुआ है। 18 हजार से 20 हजार रुपये व रहने के लिए कमरे देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें