फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर परीक्षण में बीस का चयन

Thu, 01 Jan 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
झंकार म्यूजिकल ग्रुप के स्वर परीक्षण कार्यक्रम में बीस प्रतिभागियों का चयन किया गया। ग्रुप के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि चार फरवरी को सीआईसी में इनका कार्यक्रम होगा। प्रथम तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ विवेक अग्रवाल और पंकज अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से किया। चौधरी ने बताया कि चुने गए प्रतिभागियों में दस गायन और दस नृत्य के हैं।

इन सभी का फाइनल सीआईसी में होगा। इस मौके पर पवन विश्वकर्मा, विष्णु विश्वकर्मा, जब्बार खान, शिब्बू, नाहिद खां, मृदुल पांडे, हरीदत्त, अतुल तिवारी, राहुल, रिज्जू आदि ने सहयोग किया। निर्णायक की भूमिका संजय, विकास, उत्तम, शिवांशी, दीक्षा ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें