फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कामदगिरि की परिक्रमा लगाकर मांगी मनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भदई अमावस्या पर्व पर शुक्रवार को तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाकर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। इसके साथ ही तीन दिवसीय मेला का समापन हो गया।
विज्ञापन

भदई अमावस्या का धर्मनगरी में तीन दिन चलता है। दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्यजीवन दास ने बताया कि मुहुर्त के अनुसार भाद्रपक्ष की अमावस्या का महत्व शुक्रवार की सुबह 10 बजे तक रहा। इससे लाखों श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को तड़के से ही रामघाट पर डेरा जमाया।
धर्मनगरी के जानीकुंड,सती अनुसइया, गुप्त गोदवारी आदि स्थानों का दर्शन किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए यूपी-एमपी के अधिकारी मेला क्षेत्र मे लगे रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो मिनट के लिए भरतकूप व शिवरामपुर स्टेशन पर ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव दिए गए।
विज्ञापन

परिक्रमा के दौरान एक वृद्ध साधू बेहोश हो गया। जिस पर डयूटी पर मौजूद एसआई रामवीर सिंह ने साधू को उठाकर पानी पिलाया। डीएम अभिषेक आनंद, एसपी वृंदा शुक्ला के अलावा सतना के डीएम अनुराग वर्मा व एसपी आशुतोष गुप्ता ने मेला सकुशल संपन्न होने पर राहत की सांस ली है।
भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था की ओर से अमावस्या मेला लगाया गया। इस मौके पर शिक्षक सुरेश प्रसाद, प्रेमचद्र, श्याम बिहारी, अनिल, गोपाल कृष्ण, मयंक शेखर हरिरनाथ सिंह, मइया दीन पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें