फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से की अधिकारियों की लापरवाही की शिकायत

विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता करते भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चित्रकूट के जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने उनके लखनऊ आवास पर कई मुद्दों पर चर्चा की। 20 मिनट की मुलाकात में चित्रकूट जिले के विकास कार्यों और संगठन की गतिविधियों पर बातचीत की। भाजपा नेता ने बताया कि लॉकडाउन से विकास कार्य की गति धीमी हो गई है। कई अधिकारियों की लापरवाही और सरकारी कामकाज में रुचि कम लेने की शिकायत की। जिले में बाईपास रोड का जल्द निर्माण कराने की भी मांग की।
विज्ञापन

पंकज अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और डिफेंस कॉरिडोर के काम को लेकर आश्वासन दिया है। कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को समय-समय पर विशेष निर्देश दिए जा रहे हैं। पंकज अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री को चित्रकूट आने का आमंत्रण भी दिया है। इस मौके पर चित्रकूट के आयुष अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें