फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई दसवीं में छाए क्षितिज, अंश, प्रियम

विज्ञापन
चित्रकूट में सीबीएसई के दसवीं का परिणाम आने के बाद खुशी मनाते सफल छात्र और छात्राएं। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम आते ही सफल छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कोरोना संक्रमण के चलते कालेज में छात्र-छात्राएं इकट्ठे नहीं हो पाए। मोबाइल से एक दूसरे को बधाई दी गई। जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर के क्षितिज मौर्य ने 97.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया। शहर के खोह स्थित अशोक पब्लिक स्कूल के अंश केशरवानी 96.80 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे और इसी स्कूल के प्रियम सोनी 95.60 प्रतिशत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। संत थॉमस स्कूल खुटहा के प्रज्ज्वल शुक्ला व मधु यादव ने 95.40 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से चौथा स्थान पाया।
विज्ञापन

जिले के सीबीएसई के सभी आठ स्कूलों में केंद्रीय विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्राओं का प्रदर्शन बारहवीं के मुताबिक कुछ प्रभावित हुआ। पहले तीन स्थान पर छात्र रहे। टॉपर 15 में सात छात्राएं शामिल हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीके झा, केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार, संत थॉमस के फादर डेनिस व अशोक पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अशोक गुप्ता ने सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। टॉपरों को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें