फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामोदय विश्वविद्यालय के बागवानी शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन हुआ आयोजन, कुलपति प्रो. नरेश ने कहा- तकनीक से खेती करने पर आय होगी दोगुनी

विज्ञापन
बागवानी शिखर सम्मेलन के दौरान मंचासीन इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चर रिसर्च के उपनिदेशक डा. आर सी ? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट) में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में चल रही इंडियन हॉर्टिकल्चर समिट के दूसरे दिन शनिवार को कई तकनीकी सत्र अयोजित हुए। इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च नई दिल्ली के उप महानिदेशक डॉ.आरसी अग्रवाल ने टेक्निकल सेशन चेयरमैन के रूप में सामाजिक विज्ञान और उद्यानिकी व्यवसाय पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उद्यानिकी फ सलों के उत्पादन और व्यवसाय को उपयुक्त तकनीकी का सहारा देकर किसानों की आय को दोगुनी कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है। कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम ने बागवानी के शिखर सम्मेलन में कहा बागवानी के लब्ध प्रतिष्ठ वैज्ञानिकों को ग्रामोदय विश्वविद्यालय में पाकर पूरा विश्व विद्यालय गौरांवित है।
इसके पूर्व उपमहानिदेशक डॉ. अग्रवाल ने ग्रामोदय विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कृषि कैंपस का अवलोकन किया और कृषि संकाय द्वारा संचालित गतिविधियों को रुचि पूर्वक देखा। उन्होंने कृषि संकाय की आधारभूत संरचनाए प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई अरहर, अलसी, पत्तागोभी, ब्रोकली, टमाटर और आलू आदि की ट्रायल फ सलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा यह विश्वविद्यालय उच्च मानकों के अनुरूप अपनी गतिविधियों को संचालित कर रहा है। कृषि संकाय के अधिष्ठाता प्रो. देव प्रभाकर राय व पीआरओ जयप्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने मप्र के पंचायत राज और ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल और विधायक नीलांशु चतुर्वेदी का स्वागत किया। साथ ही संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के पेंशन लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें