चित्रकूट। शासन के नए नियमों के अनुसार अब सप्ताह में तीन दिन तक बाजार बंद रहेेंगे। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि 30 अप्रैल की रात 8 बजे से 4 मई यानी मंगलवार की प्रात: 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।
वही अन्य दिनों में रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक रात्रि कालीन कर्फ्यू जारी रहेगा। बताया कि 2 मई को होने वाली पंचायत चुनाव में मतगणना कार्य में लगे हुए अधिकारियों, कर्मचारियों व संबंधित प्रत्याशियों, नियुक्ति अभिकर्तागणों की छूट रहेगी। परिचय पत्र के आधार पर आवागमन पर छूट रहेगी। नए नियम के अनुसार शनिवार, रविवार व सोमवार को जरूरी सामग्री की दुकानें दूध, सब्जी, मेडिकल, गैस व पेट्रोलपंप खुले रहेंगे। (संवाद)