फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एसडीएम पर पंचायत सहायक को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। रामनगर ब्लॉक के पंचायत सहायक ने एसडीएम पर डंडों से पीटने और गाड़ी में बैठाकर ले जाने का आरोप लगाया है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, इसमें दावा किया जा रहा है कि एसडीएम मऊ पंचायत सहायक की पिटाई कर उसे गाड़ी में बैठा रहे हैं। हालांकि एसडीएम ने मारपीट का खंडन किया है। पंचायत सहायक ने बीडीओ से शिकायत करने के साथ ही थाने में एसडीएम के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


रामनगर ब्लॉक के पंचायत सहायक हिमांशु वर्मा ने आरोप लगाया है कि उसकी ड्यूटी क्षेत्र में क्रॉप सर्वे के लिए लगी है। इसके लिए तीन दिन से काम कर रहा है। बुधवार सुबह वह अपना काम करवा रहा था। इसी दौरान एसडीएम मऊ आए और उन्होंने जीपीएस लोकेशन व अन्य जानकारी मांगी। इसी आधार पर वह मौके पर आए। आरोप है कि एसडीएम गाड़ी से उतरे और उसे डंडे से पीटने लगे। उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया और गाली दी। इसके बाद उसे थाने ले जाने की बात कही, लेकिन रास्ते में उसे उतार दिया। इसी मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें एक सफेद टी-शर्ट पहने व्यक्ति हाथ में डंडा लिए दिखता है। हालांकि, इस वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
मामले में पंचायत सहायक अन्य पंचायत सहायकों के साथ दोपहर को बीडीओ रामनगर के दफ्तर व थाना रैपुरा पहुंचकर तहरीर दी। कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। उधर, पूरे मामले में एसडीएम मऊ रामऋषि रमन ने बताया कि मारपीट के आरोप पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने ऐसा कोई वीडियो नहीं देखा है। पंचायत सहायक से क्रॉप सर्वे की जानकारी मांगी गई थी, बाकी मनगढ़ंत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें