फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टंट करने वाला शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
फोटो-6- वायरल वीडियो में निलंबित शिक्षक बृजेश कुमार। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
स्टंट करने वाला शिक्षक निलंबित
विज्ञापन

चित्रकूट। सदर ब्लाक अंतर्गत मुख्यालय से सटे बहादुरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक बृजेश कुमार को बीएसए ओमकार कुमार राणा ने निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए एक अधिकारी नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि शिक्षक अपने ही स्कूल की छत व कमरे में झूमते गाते व खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है पर शनिवार को बीएसए ने बताया कि प्रथम दृष्टया वीडियो में शिक्षक बृजेश कुमार को अशोभनीय कृत्य करने के आरोप में निलंबित किया गया है। इस संबंध में स्कूल के अन्य शिक्षक व छात्रों ने भी आरोपी शिक्षक की शिकायत की थी। (संवाद)
---------------------------------------------
महिला नदी में कूदी, नाविकों ने बचाया
खोही। जिले से सटे नया गांव थाना अंतर्गत लोधन टिकुरा निवासी एक महिला ने घरेलू विवाद होने पर शनिवार को रामघाट में मंदाकिनी नदी में कूदकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद नाविकों ने महिला को नदी से निकालकर बचा लिया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के नया गांव थाना की लोधन टिकुरा निवासी सुदमा पत्नी बेटा शनिवार की सुबह रोते हुए आई और रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी में कूदकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। नया गांव थाना प्रभारी आरबी त्रिपाठी ने महिला व उसके परिजनों से पूछताछ की। खुदकुशी करने का प्रयास के पीछे पारिवारिक कारण बताए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन

सीटों के आरक्षण को लेकर दिल की घड़कन तेज
चित्रकूट। जिले में जिला पंचायत सदस्य की 17 व ग्राम पंचायत की प्रधानी पद के लिए 331 पदों सहित क्षेत्र पंचायत के लिए चुनाव होंगे। सीटों के आरक्षण को लेकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे प्रत्याशियों की धड़कने तेज हो गई। कहा जा रहा है कि रविवार को सीटों की घोषणा हो सकती है। इसको लेकर चुनाव लड़ने वाले लोग पंचायत विभाग के आसपास डटे रहे। डीपीआरओ संजय पांडेय ने बताया कि सारी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द ही नए शासनादेश के अनुसार आरक्षण की सूची जारी होगी। (संवाद)
--------
फोटो नंबर- 6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें