फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के पक्ष में कांग्रेस

विज्ञापन
फोटो-4- बैठक में संबोधन करतीं कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव विद्या नेगी । संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को महिला कांग्रेस की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं को जोड़ने को कहा। ताकि पंचायत चुनाव में महिलाओं की भागीदारी पार्टी के पक्ष रहे। जिले में महिला संगठन को मजबूत करने के लिए विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव विद्या नेगी ने कहा कि प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर गांव-गांव में संगठन मजबूत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जुड़ा हुआ है। पंचायत चुनाव में सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे। ताकि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बने। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि जनपद में कांग्रेस पार्टी गांवों में संगठन को मजबूती के लिए लगातार प्रयासरत है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता सेंगर,जिला उपाध्यक्ष प्रशासन रंजना पांडेय,अकबरी बेगम, नीरू गुप्ता, सविता पाल, राजाबेटी आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें