फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए लाव लश्कर के साथ सविता पाठक ने किया नामांकन

Tue, 07 Nov 2017 10:35 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
वाहन पर सवार होकर नामंाकन करने जाती महिला प्रत्याशी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति पर रेप व प्रताड़ना का आरोप लगाने और फिर कोर्ट में मुकर जाने से चर्चा में आई सविता पाठक ने मंगलवार को चित्रकूट  नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल किया। वह काले रंग की महंगी लकदक गाड़ी से जुलूस के रूप में पर्चा दाखिल करने पहुंची। अचानक उनके ठाटबाट में आए बदलाव को लेकर इलाके में तरह- तरह की चर्चाएं हैं।

मालूम हो कि विधानसभा चुनाव के दौरान चित्रकूट पालिका परिषद की सभासद सविता पाठक ने पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति पर रेप व उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस आरोप में गायत्री प्रजापति जेल में हैं।
विज्ञापन


पिछले माह सविता पाठक अपने बयान अपने ही आरोप से मुकर गईं। सीजेएम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में कहा है कि उसने यह केस दर्ज नहीं कराया है, उनके हस्ताक्षर फर्जी हैं। मंगलवार को सविता पाठक ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए लाव लश्कर के साथ नामंाकन किया।
विज्ञापन


उनके जुलूस में करीब सौ गाड़ियां थी और सैकड़ों लोग नारे लगाते हुए चल रहे थे। उनके पास महंगी गाड़ी कहां से आई, इसको लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। साथ ही जुलूस के खर्चे को लेकर भी तरह- तरह की चर्चा है। इस संबंध में एडीएम विजय नारायण पांडेय ने बताया कि वीडियोग्राफी कराई गई है। हलफनामे को भी चेक किया जाएगा। चुनाव आचार संहिता के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। रिटर्निंग अफसर सत्यप्रकाश का कहना है कि जुलूस पर कितना खर्च हुआ है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें