फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ग्रामीण खेल लीग में पूरब पताई की सविता-मालती का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पं. पुरूषोत्तम द्विवेदी इंटर कालेज मऊ के मैदान में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित विकास खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता हुई। 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर मुख्य अतिथि मऊ-मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विधायक द्विवेदी ने कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हैं । खेलेने से बच्चों का मानसिक विकास होगा है ।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एसडीएम सौरभ यादव ने कहा कि ग्रामीण बच्चों को इस तरह का मंच मिल जाने से आगे जाने का मौका मिलता है और उनका भविष्य भी उज्ज्वल होता है। खेलकूद प्रतियोगिता के परिणामों में 400 मीटर सीनियर बालक वर्ग में ओम प्रकाश रामगोपाल पटोरी प्रथम, राहुल खरवार मनीष खरवार बरग़ढ द्वितीय व बरगढ के नीरज पटेल संजय पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ़400 मीटर जूनियर बालक वर्ग में जागेश कुमार राजाराम दौलतपुर प्रथम, संदीप कैलाशचंद्र सिंह मऊ द्वितीय व अनुज कुंतल रविंद्र पाल बरगढ तृतीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग 800 मीटर दौड में मलिका देवी राजकुमार अलैया प्रथम, सीता देवी रावेंद्र कुमार गुप्ता द्वितीय, अंजली यादव लहिराम यादव तृतीय रहे। तो वहीं ग्रामीण खेल लीग में पूरब पताई की सविता वा मालती का दबदबा रहा।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार भार्गव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अखंड प्रताप, उदय भान, अमितेश मिश्रा, आलोक सिंह, रामसूरत, विद्याभूषण, मनीष कांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें