फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सरैंया उपकेंद्र को मिली कटौती मुक्त बिजली

Sat, 30 May 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर के पाठा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए जिलाधिकारी ने सरैंया उपकेंद्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा था। इस पर वहां से निगम से मंजूरी मिल गई है। अब लोगों को जलापूर्ति के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन




जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि पाठा क्षेत्र में जल स्रोत बेहद सीमित हैं। गर्मी के मौसम में पेयजल संकट बढ़ गया था। जल संस्थान कई क्षेत्रों में एक दिन छोड़ कर अगले दिन केवल एक घंटे ही जलापूर्ति कर पा रहा था। अधिकांश इलाकों में सीधे पंपिंग के जरिए पानी सप्लाई किया जा रहा है। ऐसे में बिजली बाधित होने पर पाइपलाइन का दबाव कम हो जाता है और अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने में दिक्कत होती है। इसको देखते हुए निगम को पत्र भेजा गया था। वहां से 24 घंटे आपूर्ति देने की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें