फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः सपाइयों ने भगत सिंह की जयंती मनाई

विज्ञापन
कार्यालय में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाते समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष अनुज यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह की 113वीं जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भगत सिंह करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। वह ऐसे क्रांतिकारी थे, जिन्होंने मां भारती को आजाद कराने के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
इस मौके पर महासचिव फराज खां, मो गुलाब खां, सिद्धार्थ पांडेय, राजीव लोचन त्रिपाठी, उमाकांत यादव, नरेंद्र यादव, विजय गौतम, अजय तिवारी, शेरा यादव, गोपीचंद्र यादव, मो. रसीद उर्फ चीनी भाई, निजाम सिद्दीकी व अरशद खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रामपुर में नौजवान भारत सभा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय स्थित बस स्टैंड में पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन कर भगत सिंह की जयंती मनाई।
इस दौरान भैरमपुर गांव में पर्चे बांटे और नुक्कड़ सभाएं कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रवि, रामसलोने, आशीष, राहुल, सुरेश, शुभम, सावित्रीबाई व फातिमा मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें