चित्रकूट/बरगढ़। बरगढ़ क्षेत्र के संतोष सोनी ने अपने अभिनय के दम पर सीरियल और फिल्मों में पहचान बनाई है। फतेहपुर में फिल्म की शूटिंग करने के बाद गृह जनपद पहुंचे संतोष ने बताया कि लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं।
बरगढ़ निवासी गनपत लाल सोनी के पुत्र संतोष 15 वर्षों से सामाजिक एवं जनहित के कार्यों के साथ बॉलीवुड में भी काम कर रहे हैं।। हाल ही में कोरोना जागरुकता विषय पर कई शार्ट फिल्में बनाईं जिसे सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने देखा और सराहा। स्टार प्लस पर प्रदर्शित बहुचर्चित सीरियल कोई है... में भूत का रोल किया है। फिल्म किसका है इंतजार में नायक के बेवकूफ दोस्त की भूमिका निभा चुके हैं। जल संरक्षण पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म जलयोद्धा में इनके किरदार को खूब सराहना मिली। यह फिल्म देश विदेश के विभिन्न मंचों पर प्रदर्शित हुई है। बातचीत में संतोष ने बताया कि दो फिल्मों व एक वेब सीरीज में काम करने का ऑफर मिला है। भोजपुरी फिल्म प्रतिशोध की शूटिंग में वह नेता का रोल निभा रहे हैं।