चित्रकूट। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का मंडलीय अधिवेशन शहर के कालूपुर स्थित मंदाकिनी हाल में हुआ। संघ के प्रति अच्छा कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। नई मंडल कार्यकारणी का चुनाव भी हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत इं. स्व. आर के दत्ता के चित्र पर माल्यपर्ण कर की गई। मुख्य अतिथि संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुधीर पवार व प्रान्तीय सचिव इं. रामचंद्र ने कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार ने किया। संघ के उप महासचिव गुरुप्रसाद रुपेश कुूमार आदि ने अपने विचार रखे। इस मौके पर राजकिशोर, ब्रजेंद्र, पुष्पेंद, रजनीकांत आदि मौजूद रहे।
मंडलीय कार्यकारणी का हुआ चुनाव
चित्रकूट। अधिवेशन में सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की मंडलीय कार्यकारणी का चुनाव हुआ। जिसमें मंडल अध्यक्ष धनश्याम वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कु मार सक्सेना, मंडल उप महासचिव भीषम चंद्र, प्रचार सचिव मनीष कुमार, जगदीश प्रसाद, शकिल अहमद, नेहा कौशल आदि मौजद रहे।