फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दो बाइकों की टक्कर में सेल्समैन की मौत

Thu, 29 Oct 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र भैरा पागा मार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में सेल्समैन की मौत हो गई।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के छिवलहा के अमीनपुर निवासी अमित कुमार त्रिपाठी (38) शहर के कामदगिरि ट्रैक्टर एजेंसी में सेल्समैन थे। वह शाम करीब पांच बजे एजेंसी आ रहे थे। भैरो पागा मार्ग पर ब्रह्मचर्य इंटर कॉलेज के पास पहुंचते ही सामने से आई बाइक से उनकी बाइक भिड़ गई। अमित गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाने से पहले उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी विभा देवी, बेटा हार्दिक व नुन्नू हैं। दूसरा बाइक सवार भाग गया। कोतवाल अभयराज सिंह ने बताया कि दूसरी बाइक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें