सीएमओ और सीएमएस से शुक्रवार को पूछताछ करतीं डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
डीएम ने बुधवार की दोपहर को अचानक जल संस्थान और विकास प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण किया। दोनों कार्यालयों में गंदगी मिलने पर फटकार लगाई। सहायक अभियंता और कार्यालय अध्यक्ष का वेतन रोकने और अन्य चार अनुपस्थित कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट आकर हाजिरी देने के निर्देश दिए।
पहले डीएम मोनिका रानी ने क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण विभाग का निरीक्षण किया। सहायक अभियंता एसपी वर्मा व राजीव शर्मा उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर नहीं किये जा रहे हैं। इन दोनों को कलेक्ट्रेट उपस्थिति लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने डिस्पैच रजिस्टर में गड़बड़ी पाए जाने पर डिस्पैचर आशा शुक्ला को कलेक्ट्रेट में सम्बद्धीकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने राकेश गुप्ता ड्राफ्टमैन को अतिरिक्त कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने राजीव शर्मा के अनुपस्थित पाये जाने पर वेतन रोकने के निर्देश दिये। जल संस्थान कार्यालय पहुंची डीएम ने एकाउंटेंट कक्ष में पे-बिल रजिस्टर, बिल बाउचर देखा तथा पुरानी पत्रावलियों को पूर्व में निर्देश देने के बावजूद आज तक बीडिंग न किये जाने पर असंतोष व्यक्त किया।
इन पत्रावलियों की जब तक बीडिंग नहीं करायी जायेगी तब तक कार्यालय अध्यक्ष का वेतन रोका जाएगा। सहायक अभियंता के कार्यालय में दो सफाई कर्मी एक चतुर्थश्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।