फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षकों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बीएसए ने बीके शर्मा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय भौंरी का निरीक्षण किया। प्रार्थना समय से नहीं होने व नामांकन के मुताबिक छात्रों की उपस्थिति नहीं होने पर शिक्षक प्रीति गुप्ता व शैलेंद्र सिंह का मई माह का वेतन रोका गया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय बगरेही में नामांकित छात्रों के सापेक्ष बच्चों की संख्या कम पाई गई है। प्राथमिक विद्यालय भोला के पुरवा में विद्यालय के गैस चूल्हा के स्थान पर लकड़ी जलाकर खाना बनाने पर प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय अरवारा में किताबों का वितरण नहीं करने पर प्रधानाध्यापक का मई का वेतन रोकते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें