फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: संत मोरारी बापू की कथा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। युग तुलसी संत पं. रामकिंकर उपाध्याय का 100 जन्मोत्सव धर्मनगरी में सोमवार से मनाया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में कथा मर्मज्ञ मोरारी बापू कथा सुनाएंगे। कथा व गोष्ठी में आरएसएस के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत सहित तमाम हस्तियां शामिल होंगी। लोक गायक मालिनी अवस्थी भी भजन सुनाएंगी।
विज्ञापन

संत पं. रामकिंकर उपाध्याय के मिशन के अध्यक्ष स्वामी मैथिलीशरण महाराज ने रविवार को बताया कि गुरुदेव अक्सर चित्रकूट आते थे। भगवान कादनाथ की गोद में बैठकर रामकथा सुनाते थे। उनकी यहां पर निवास बनाने की इच्छा थी। इसलिए कामदगिरि की तलहटी में श्री रामकिंकर कुटी का निर्माण कराया गया। उनका जन्मोत्सव अब तक इस कुटी में मनाया जाता है लेकिन इस बार श्रीधर धाम दास हनुमान परिसर में कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि पहले दिन सुबह पांच बजे कामदगिरि प्राचीन मुखारबिंद मेेें भगवान कामदनाथ का अभिषेक व पूजन किया जाएगा। नौ बजे रामकिंकर कुटी में गुरुदेव की पादुका पूजन व अभिषेक होगा। इस दौरान रामकथा मर्मज्ञ मोरारी बापू भी रहेंगे। प्रतिदिन दोपहर चार बजे से सायं 5 बजे तक कार्यक्रम श्रीधर आश्रम दास हनुमान मंदिर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें