चित्रकूट। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसपी अंकित मित्तल की मौजूदगी में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 महामारी के रोकथाम एवं बचाव से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें लॉकडाउन से पहले की तैयारी करने को कहा गया है।
डीएम ने कहा कि सर्विलांस टीम को सक्रिय करें। बाजार में सैनिटाइजर व दवा का छिड़काव, सफाई, मंडी समिति में व्यापारियों के साथ, सब्जी मंडी सीतापुर, कर्वी के व्यापारियों के साथ बैठक करें। गांव तथा शहर में गठित निगरानी समिति को सक्रिय कर घर-घर सर्वे कराया जाए। ताकि पता चल सके कि किस गांव में मरीजों की संख्या बढ़ी है और क्या कार्रवाई की जाए। एंबुलेंस के संचालन को बढ़ाएं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एक सप्ताह से कोविड-19 के मरीज अधिक बढ़ रहे हैं। बाहर से आने जाने वाले व्यक्तियों की बस स्टॉप, रेलवे स्टेशनों पर जांच अवश्य हो। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, उप जिलाधिकारी कर्वी रामप्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरके गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी राजबहादुर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)