फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासमझी: वीकेंड लॉकडाउन लागू कराने गई थी चित्रकूट पुलिस, लोगों ने पथराव कर खदेड़ दिया

Mon, 12 Apr 2021 08:44 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

- दस नामजद व 19 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
- पुलिसकर्मियों से महिलाओं ने शस्त्र छीनने का प्रयास किया
विज्ञापन
पुलिस की गाड़ी पर लोगों ने किया पथराव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट के खोही में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए दुकानें बंद करा रहे जिले की सीमा से सटे चित्रकूट (मध्यप्रदेश) के नयागांव थाना क्षेत्र में रविवार को एसडीएम व एसडीओपी की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई और अधिकारियों ने भागकर जान बचाई।

विज्ञापन


मौजूद पुलिसकर्मियों ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया तो महिलाओं ने शस्त्र छीनने का प्रयास किया। मौके से तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। जबकि अन्य भाग निकले। थाने में दस नामजद व 19 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों में नगर पंचायत के पार्षद व पत्नी का भी नाम शामिल है। 

सोमवती अमावस्या मेले पर रोक के बाद चित्रकूट (मध्यप्रदेश) क्षेत्र में तीन दिन का लॉकडाउन है। रविवार की शाम को नगर परिषद प्रशासक एसडीएम पीएस त्रिपाठी, एसडीओपी जीएस अहिरवार, थाना प्रभारी संतोष तिवारी व तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह थाने की पुलिस टीम व नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ कस्बे में लॉकडाउन का पालन करा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही टीम नयागांव थाना क्षेत्र के खटकाना मोहल्ला पहुंची तो कुछ चाय, पानी, अंडे व अन्य सामग्री की दुकानें खुली मिलीं। इन दुकानों को बंद कर घर जाने का निर्देश अधिकारियों ने दिया। तो लोगों ने विरोध किया। तब पुलिसकर्मी व नगर पंचायत के कर्मचारी दुकान बंद कराने लगे।

तो आक्रोशित लोगों ने चारों ओर से अधिकारियों को घेर लिया और गाली गलौज के बाद पथराव करने लगे। थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि इस मामले में पार्षद श्यामलाल व पत्नी शांति देवी के अलावा सुनील, धर्मेंद्र, विष्णु, राजू, मनीष, मन्नू, अजय व वीरेंद्र समेत 19 अज्ञात के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, हमला करने के मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें