फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बालू-मौरंग के दौड़ते डंपर राहगीरों के लिए बने मुसीबत

Sun, 26 Oct 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। खनिज सामग्री लेकर निकलने वाले डंपर व ट्रक सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। ओवरलोड यह वाहन राहगीरों व अन्य वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हैं। कई डंपर खनिज माफिया के भी चलते हैं। इन वाहनों की चपेट में आने से राहगीर दुर्घटना के शिकार होते हैं। यही नहीं इन वाहनों से जाम भी लगा है।
विज्ञापन

खनिज सामग्री व बालू लादकर एक दिन में एक हजार से अधिक डंपर व ट्रक निकलते हैं। इसमें कई डंपरों में ओवरलोड होने से चालक संभाल भी नहीं पाते हैं। इससे सड़क में चलने वाले राहगीर इनकी चपेट में आ जाते हैं। कई बार बाइक चालक व पैदल चलने वाले राहगीर इनके शिकार हो चुके हैं। शहर के बेड़ी पुलिया के पास एक युवक की बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे उसकी मौत हो गई थी।शिवरामपुर कस्बे के पास डंपर ने टक्कर मार दी थी। इससे दो युवकों की मौत हो गई थी। इस तरह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।

-इनसेट
दुर्घटना में भाजपा कार्यकर्ता की हो चुकी मौत
चित्रकूट। भरतकूप कस्बे के पास एक डंपर की चपेट में आने से एक साल पहले भाजपा पार्टी का एक कार्यकर्ता आ गया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। मामले में भाजपा के पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने आरोप लगाया था कि भरतकूप थाना पुलिस खनिज माफिया से मिली है। यदि समय से घायल भाजपा कार्यकर्ता का इलाज करा दिया जाता तो उसकी मौत नहीं होती। इस मामले में भरतकूप थाना क्षेत्र में एक एसआई को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन

-
इनसेट
आए दिन शहर सहित कस्बों में लगता जाम
चित्रकूट। खनिज लेकर निकलने वाले डंपर व ट्रकों के कारण कई बार जाम भी लगा जाता है। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में आए दिन जाम लगा रहता है। इसी तरह से राजापुर, भरतकूप, शिवरामपुर कस्बे में भी जाम लग जाता है। अधिवक्ता राजेश सिंह चौहान ने बताया कि रात के समय जब नाेइंट्री का समय खत्म होता है तो एक साथ खनिज लदे डंपर छोड़ दिए जाते हैं। इससे जाम लग जाता है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें