The police station gives information about the rules of traffic to the students.
- फोटो : amarujala
छात्रों को यातायात के बताए नियम
पहाड़ी(चित्रकूट)(ब्यूरो)। यातायात सड़क सुरक्षा के तहत कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भाग-दो व प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को यातायात नियमाें की जानकारी देने के लिए कार्यशाला को आयोजन किया गया।
जिसमें थानाध्यक्ष अरूण कुमार पाठक ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। नशे की हालत में वाहन न चलाए । उन्होंने छात्र छात्राओं से सड़क सुरक्षा को लेकर प्रश्न भी पूछे। सही उत्तर देने वाले छात्र एवं छात्रा प्रीती, ज्योती, खुशबू, शंाती, अराधना मोहित, सूरज, कु लदीप को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक रमेशचन्द्र सिंह, राजमति, अनीता, नेहा गुप्ता, आदि मौजद रहीं।