फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस,सपा और माकपा ने मनाया काला दिवस

Wed, 08 Nov 2017 10:27 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी और कचहरी परिसर में प्रदर्शन करते भाकपाई। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। नोटबंदी दिवस पर कांग्रेस, सपा, मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी ने काला दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथों में कालीपट्टी बांधकर शहर में जुलूस निकालने का प्रयास किया लेकिन पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। इसी प्रकार भाकपाई भी जुलूस लेकर निकले तो पुलिस उनके रास्ते पर आ गई। जिससे वह वापस आ गए। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताआें ने नोटबंदी को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के विचार आम जनता तक पहुुंचाने के  पर्चे बांटे।

 बुधवार को कांग्रेस ने नोटबंदी के विरोध में काला दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने कालीपट्टी बांधकर जुलूस निकाला। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी शिवांकात द्विवेदी को दिया। इस मौके पर रंजना पांडेय, संपतपाल, मिथलेश गर्ग,कुशल सिंह पटेल, त्रियुगी नारायण शुक्ला, रणजीत सिंह, नरवेश सचान सुशील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के विचार के अपील पत्र बांटे ।
विज्ञापन


 नोटबंदी को लेकर भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी की बैठक कचहरी परिसर में हुई। जिसमें कामरेड रुद्र प्रसाद मिश्रा ने कहा कि नोटबंदी से देश 60 साल पीछे चला गया है। अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। कालाधन तो नहीं मिला लेकिन कालाधन सफेद हो गया। बैठक के बाद दस सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस मौके पर देवी दयाल यादव देवशरण, राजेश, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें