फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम पथ यात्रा ट्रेन के यात्रियों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
फोटो-8- रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं न मिलने पर आक्रोश व्यक्त करते यात्री। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या और बनारस से होकर मानिकपुर रेलवे स्टेशन पहुंची रामपथ यात्रा ट्रेन के यात्रियों ने सुविधाएं न मिलने पर हंगामा किया। यात्रियों ने आरोप लगाया कि ट्रेन से लेकर चित्रकूट के धार्मिक स्थलों तक आने-जाने के सही इंतजाम नहीं किये गये। खानपान की भी व्यवस्था सही नहीं थी। कई जगह गंदगी होने से परेशानी हुई।
विज्ञापन

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से संचालित रामपथ स्पेशल ट्रेन भगवान श्रीराम वनवास काल में जहां-जहां गए, उन स्थानों के दर्शन कराने के लिए जा रही है। ट्रेन महाराष्ट्र के यात्रियों को बनारस अयोध्या से यात्रा कराकर चित्रकूट के मानिकपुर पहुंची। गुरुवार की रात मानिकपुर रेलवे स्टेशन से वापस यात्रियों को लेकर जा रही थी, तभी यात्रियों ने प्लेटफार्म पर असुविधाओं को लेकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि ट्रेन में पानी और सफाई की कमी थी। यात्रियों के ठहरने व बस की यात्रा भी सुखद नहीं थी।
यात्रियों के अनुसार यात्रा शुरू होने के पहले रेलवे विभाग ने दावा किया था कि तीर्थयात्रियों को खाने, रहने व धार्मिक क्षेत्र में आने जाने की बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। इसी आधार पर उनसे टिकट का मूल्य भी लिया गया है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली शनवी कोलंम्बे ने बताया कि बनारस अयोध्या से तीर्थ यात्रा कर भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट पहुंचे। गुप्त गोदावरी, हनुमान झूला, रामघाट, परिक्रमा मार्ग, मत्स्येंद्र नाथ मंदिर, कामद नाथ मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उन्हें अच्छी अनुभूति हुई, लेकिन रेलवे प्रशासन ने जो वादा किया उसमें कतई खरा
नहीं उतरा। ट्रेन की यात्रा बेहद कष्टप्रद रही। ट्रेन में शौचालय व वॉश बेसिन में पानी नहीं मिला। इससे यात्री परेशान रहे। इसके अलावा जिन स्थानों पर बस से ले जाया गया, वह सफर भी कठिन रहा। भोजन और ठहरने के इंतजाम सही नहीं थे। इस संबंध में मानिकपुर स्टेशन प्रबंधक संजय पासवान ने बताया कि इस ट्रेन के यात्रियों के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पूर्व की व्यवस्था ही थी। स्थानीय स्तर पर अलग से कोई व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें