फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमिता विद्यापीठ में आरएसएस का चिंतन

Thu, 09 Apr 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
नानाजी देशमुख के दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट के उद्यमिता विद्यापीठ परिसर में गुुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का चिंतन शिविर शुरू हुआ। इसका शुभारंभ आरएसएस सरसंघ चालक मोहन भागवत ने किया।
विज्ञापन


चार दिवसीय इस बैठक में आरएसएस के लक्ष्य और इसकी प्राप्ति पर चर्चा होगी। आरएसएस के वनवासी कल्याण आश्रम की अखिल भारतीय चिंतन बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत ने प्रभु श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके पूर्व 2006 में भी वनवासी कल्याण आश्रम की अखिल भारतीय चिंतन बैठक उद्यमिता विद्यापीठ चित्रकूट में ही हो चुकी है, तब उस समय के सरसंघचालक कुप्प सी सुदर्शन मौजूद रहे थे। आरएसएस के अनुसार, 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलने वाली इस चिंतन बैठक में अधिष्ठान, ध्येय, लक्ष्य और विकास की अवधारणा विषय पर सरसंघचालक जी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन देंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय अध्यक्ष जगदेवराम तथा अखिल भारतीय संगठन मंत्री सोमयाजुलु भी अपने-अपने विचार व्यक्त करेंगे। इस दौरान देश भर के प्रत्येक प्रांत से प्रमुख वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें