फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: भरतकूप-संग्रामपुर सड़क चौड़ीकरण पर 7.70 करोड़ रुपये होंगे खर्च

विज्ञापन
फोटो 12 सीकेटीपी 01 चित्रकूट-भरतकूप मार्ग इसे बनाया जाएगा चौड़ा। संवाद - फोटो : घटनास्थल पर जांच करतीं एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया और पुलिस। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप क्षेत्र के विकास के लिए एनएच-35 से भरतकूप मंदिर होते हुए संग्रामपुर तक मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस कार्य पर करीब 7.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे स्थानीय लोगों का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

यह मार्ग धार्मिक और सामाजिक दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण है। भरतकूप मंदिर पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। वर्तमान में संकरी सड़क और बरसात में गड्ढों के कारण उन्हें आवागमन में परेशानी होती थी। स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से सड़क बनवाने की मांग की जा रही थी। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने 770.20 लाख रुपये की लागत से चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसमें पांच वर्षीय अनुरक्षण भी शामिल है। विभाग को अब इस प्रस्ताव पर मुहर लगने का इंतजार है।
चौड़ीकरण के बाद यह समस्या दूर होगी और यात्रा सुगम हो जाएगी। भरतकूप, भारतपुर, भरदौल, रामसैय्या समेत संग्रामपुर आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को भी इस कार्य से सीधा लाभ मिलेगा। इससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। किसान अपनी उपज आसानी से मंडी तक पहुंचा सकेंगे, साथ ही बच्चों को स्कूल जाने और बीमारों को अस्पताल पहुंचने में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन

-
वर्जन
निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव पर मोहर लगते ही जल्द सड़क निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। - जितेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें