फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृष्टिबाधितों के रोल मॉडल सम्मानित होंगे

Fri, 02 Jan 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 लुई ब्रेल जयंती तीन और चार जनवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी। दो दिन होने वाली प्रतियोगिताओं में देश के विभिन्न भागों से आए दृष्टिबाधित विद्यालयों के बच्चे भाग लेंगे। ये जानकारी दृष्टि संस्था के महासचिव शंकरलाल गुप्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि लुई ब्रेल जयंती पर दृष्टिबाधितों के रोल मॉडलों का सम्मान, लुई ब्रेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चिंतन, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम होंगे। तीन जनवरी को सुबह दस बजे समारोह का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 बजे शैक्षिक कार्यशाला, दोपहर एक बजे भाषण प्रतियोगिता, शाम चार बजे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और छह बजे संगीत संध्या का कार्यक्रम होगा।

चार को प्रात: साढ़े सात बजे लुई ब्रेल को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सुबह आठ बजे प्रभात फेरी और नगर भ्रमण, 11 बजे मुख्य समारोह होगा। इसमें विशिष्ट जनों को सम्मानित भी किया जाएगा। शाम छह बजे संगीत संध्या और मानद सदस्यता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें