फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में बैंक मैनेजर को लूटा

Mon, 18 Jul 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
लूट का शिकार हुए बैंक मैनेजर जनार्दन सिंह। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बदमाशों ने बाइक से बैंक जा रहे मैनेजर व चपरासी को मारपीट कर बाइक, मोबाइल व बैग लूट लिया। बैग में बैंक की चाभियां व कागजात थे। मौके पर पहुंचे एसपी, एएसपी व सीओ ने नाकेबंदी कराई, पर बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। यह वारदात सोमवार सुबह चित्रकूट कोतवाली क्षेत्र में हुई। कोतवाली में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक भैसौंधा शाखा के प्रबंधक जनार्दन सिंह पुत्र रामकुमार निवासी द्वारिकापुरी कर्वी सोमवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे बाइक से बैंक के चपरासी रमाश्ंाकर पुत्र शिवमंगल निवासी मकरीपहरा के साथ शिवरामपुर होकर बैंक जा रहे थे। तुलवाताला मोड़ पर घात लगाए दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक रुकवा ली। पहले दोनों को जमकर पीटा। फिर मैनेजर से मोबाइल, पांच सौ रुपये, बैग व बाइक लूटकर भाग निकले।

मैनेजर के मुताबिक बदमाशों ने कुछ आगे जाकर उनकी बाइक छोड़ दी और अपनी बाइक से जंगल की ओर भाग निकले। घटना के बाद मैनेजर शिवरामपुर पुलिस चौकी पहुंचे। जानकारी होते ही एसपी केके चौधरी, एएसपी अशोक कुमार सीओ राजेश तिवारी ने मौका मुआयना किया। एसपी ने बताया कि दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मैनेजर ने बताया कि बैग मेें कुछ कागजात व शाखा की चाभियां थी। मोबाइल, बैंक के सीयूजी नंबर वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें