फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर डंपर से टकराई रोडवेज बस, छह यात्री घ्ाायल

Sun, 21 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे के किनारे खड़े डंपर से रोडवेज बस टकरा गई। जिसमें आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीन की हालत गंभीर होने पर इलाहाबाद रिफर किया गया है।
विज्ञापन


इलाहाबाद से कर्वी की ओर आ रही रोडवेज बस शनिवार रात मऊ थाना क्षेत्र के छिवलहा के पास पहुंची थी, तभी सामने से आ रही कार को साइड दी। कार चालक ने लापरवाही की और डिपर नहीं दिया। जिससे कार की हेडलाइट  बस चालक की आंख पर पड़ी। जिससे वह चौंधिया गया और सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराया।

हादसे में चालक शिवदत्त पुत्र राघवेंद्र निवासी लखन कालोनी अतर्रा, नरेंक बहादुर पुत्र हरवंश कुमार निवासी जार्जटाउन इलाहाबाद, दीपक पुत्र आनंद निवासी अतर्रा, विंध्याचल शर्मा पुत्र गणेश, राधेश्याम पुत्र तीर्थराज शर्मा निवासी  कुशीनगर, सागर सोनी निवासी श्रीनगर महोबा घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी होने पर मऊ थानाध्यक्ष शैल सिंह व एसआई राजेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाहाबाद रिफर किया गया है। पुलिस के अनुसार कार चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें