फोटो-5- सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना करते राज्यमंत्री चंद्रिका प
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। कलक्ट्रेट परिसर में प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। लोनिवि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने जन जागरूकता के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि 23 जुलाई को बस, ट्रक, ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी चालकों की यूनियन के पदाधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम होगा।
24 जुलाई को प्रदूषण जांच केंद्रों व प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच, 25 जुलाई सीट बेल्ट, मोबाइल ड्रंकन ड्राइविंग के विरुद्ध सद्भावना पूर्ण जांच, कोविड-19 से बचाव और सड़क सुरक्षा संबंधी वीडियो क्लिप को मोबाइल प्रसारण, 26, 27, 28 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे।
यातायात प्रभारी घनश्याम पांडेय व सह प्रभारी योगेश कुमार ने इस अभियान के पहले दिन मुख्यालय के मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों को सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने और बेल्ट लगाने को प्रेरित किया। कई स्थानों पर पंपलेट बांटकर वाहन चालकों को जागरूक किया। रैली से पहले सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, पंकज अग्रवाल भी मौजूद रहे।