फोटो-4- मारपीट में लगी चोटों को दिखाकर दास्तां बताते पीड़ित परिजन। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। मारपीट में महिला समेत चार लोगों के घायल होने पर पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया, लेकिन आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रही है। इस पर पीड़ित परिवार ने मुख्यालय आकर एसपी को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
गुरुवार को पहाडी थाना अंतर्गत मझियार गांव के माताबदल पुत्र शिवदर्शन ने परिवार के साथ मुख्यालय आकर एसपी को दिऐ पत्र में कहा कि 19 जुलाई की रात उसका पुत्र राजन व गांव का दीनबंधु, भइयालाल, नानकली आदि घर आए और बहू सुशीला, नातिन सपना देवी की डंडे से पिटाई की। हमलावर दीनबंधु तमंचा लहराते हुए धमका रहा था कि कोई बचाने आया तो गोली मार देंगे।
गांव के रामस्वरूप ने बीचबचाव का प्रयास किया तो उसे लाठी-डंडे से मारापीटा है। हमले से सभी लहूलुहान हो गए। बहू का पैर टूट गया। जाते समय जान से मारने की धमकी दी है। आरोप लगाया कि थाने में मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया गया। अभी तक कोई कार्रवाई हमलावरों के खिलाफ नहीं की गई। पीड़ित ने इंसाफ की फरियाद लगाई है।