मऊ। कस्बे के जमुना रोड स्थित एक घर के सदस्य को पड़ोस के कई लोगों ने मिलकर मारपीट की। पीड़ित ने पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों पर मारपीट के चलते चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से उन्हें धमकी दी जा रही है। कस्बे के विकास पुत्र विद्यासागर ने बताया कि एक अप्रैल को वह अपने घर के पास खड़ा था। तभी पुरानी रंजिश के चलतेे पड़ोसी बउआ, प्रिंस, अजय और हर्ष लाठी डंडा लेकर आए और गाली देते उसे पीटने लगे। इसी बीच भतीजा प्रदीप बचाने आया तो उसे भी पीट दिया।
तमंचे के साथ गिरफ्तार
राजापुर। थाना के एसआई अर्पित पांडेय ने टीम के साथ रविवार की सुबह थाना क्षेत्र से एक किशोर को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है। (संवाद)
-------
शराब व उपकरण बरामद
भरतकूप । पुलिस ने तीन लोगों के कब्जे से 30 लीटर कच्ची शराब, 24 क्वार्टर अपमिश्रित शराब, 1 किग्रा यूरिया, 150 ग्राम फिटकरी, सौ एमएल स्प्रिट व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने टीम के साथ सुनीता को 15 लीटर अपमिश्रित शराब व एक किग्रा यूरिया, 150 ग्राम फिटकरी, काजल पुत्री स्व रोशन निवासीगण राघवपुरी को 24 क्वार्टर अपमिश्रित शराब व सौ एमएल स्प्रिट के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा भरतकूप थाना के एसआई धन्नंजय राय ने टीम के साथ प्रमोद कुमार निवासी भगवतपुर को 15 लीटर कच्ची शराब महुआ व शराब बनाने के उपकरण के साथ पकड़ा है। (संवाद)