फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रेलवे लाइन पार कर निकलने वाला रास्ता बंद, व्यापारियों में आक्रोश

विज्ञापन
 शहर के रेलवे क्रासिंग के पास बन रही दीवार व तैनात जीआरपी जवान ।   - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। कर्वी-पहाड़ी मार्ग में रेलवे लाइन पार कर निकलने वाले एक मात्र रास्ते को रेलवे विभाग ने शनिवार को बंद कर दिया। इस मार्ग से आजादी के पहले से शहर के निवासी समेत आसपास के गांव से आने वाले लोग पैदल निकलते रहे हैं। इस पर स्थानीय व्यापारी सहित राजनीतिक दल के नेता विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष सुशील कक्का ने कहा कि रास्ता बंद कर देने से स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसी रास्ते में शहर की प्रमुख बाजार भी पड़ती है। ग्राहक खरीदारी करने आते जाते हैं। रास्ता बंद कर देने से व्यापार चौपट हो जाएगा। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल का कहना कि रास्ता बंंद करने का विरोध जारी रहेगा। दो बार अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया गया है।
रेलवे विभाग के इंजीनियर विभाग के अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि कुंभ मेला की शुरुआत होने वाली है। ट्रेनों की संख्या भी रेलवे ने बढ़ाई है। रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर रास्ता बंद कर दिया है। इसके आगे का फैसला उच्चाधिकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें