मऊ(चित्रकूट)। राजापुर थाना अंतर्गत टिकरा सिरावल गांव निवासी सुनील कुमार (30) पुत्र धनगू सोमवार को बाइक से ससुराल जमुनिहा गांव को निकले थे, वह कटिया गांव के पास पहुंचे तभी प्रयागराज की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। मंगलवार की सुबह घायल युवक को मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रयागराज रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टर्माटम कराया गया। मृतक सुनील कुमार वाहन चालक था। घटना से पत्नी सरला देवी व मां माया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। (संवाद)