फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के वाहन से राहगीर घायल

Wed, 08 Mar 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर पड़ा युवक का शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बुधवार की रात को हाइवे पर पुलिस वाहन की टक्कर से पैदल जा रहा राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही पुलिस वाहन के जाने से नाराज स्थानीय लोगों ने हाइवे पर जाम लगाकर आरोपियों को पकड़ने की मांग की। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के बेडीपुलिया से मुख्यालय के बीच दुर्घटना हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीतापुर की ओर से एक पुलिस वाहन तेज गति से आ रहा था तभी अमानपुर के पास एक राहगीर वाहन की चपेट में आकर छिटककर दूर जा गिरा और लहुलुहान हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस वाहन वहां रूका नहीं और घायल सड़क किनारे पड़ा रहा। जिससे नाराज लोगों ने झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पत्थर रखकर जाम लगा दिया।

घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके बेहोश होने से शिनाख्त नहीं हो पाई है। जाम लगभग आधे घंटे तक लगा रहा। इसके बाद सीओ सिटी राजेश तिवारी और शिवरामपुर चौकी प्रभारी सुजीत कुमार मौके  पर पहुंचे और समाचार लिखे जाने तक आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खत्म कराने को कहते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें