फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। निर्माणाधीन यमुना पुल से कस्बे को जोड़ने वाले मुख्य संपर्क मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भुवनेश्वर प्रसाद शुक्ल के नाम करने की पहल तेज हो गई है। कस्बे के दर्जनों ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला को इस बाबत पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि 95 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भुवनेश्वर प्रसाद शुक्ल को प्रतिवर्ष 15 अगस्त के पर सम्मानित किया जाता रहा है। सम्मानित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का आवास भी यमुना मार्ग में स्थित है। स्थानीय लोगों ने सड़क का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम करने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें