फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: डंपर और कार में टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, मच गया कोहराम

Sun, 18 Apr 2021 08:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर रविवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक व कार की आमने-सामने टक्कर में कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में माता-पिता, उनकी इकलौती बेटी व एक अन्य महिला हैं।
विज्ञापन
टक्कर के बाद चकनाचूर हुई कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर रविवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक व कार की आमने-सामने टक्कर में कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में माता-पिता, उनकी इकलौती बेटी व एक अन्य महिला हैं। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


कार सवार महोबा से प्रयागराज संगम में अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे। ट्रक चालक व खलासी भाग गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद लगभग दो घंटे यातायात बाधित रहा। महोबा के बेलाताल ननवारा गांव निवासी रामादेवी की मां की अस्थियां संगम में विसर्जित करने के लिए रविवार की रात लगभग तीन बजे परिवार के नौ लोग कार (मारुति वैन) से प्रयागराज के लिए रवाना हुए।
 
विज्ञापन

सुबह तकरीबन 5:30 बजे चित्रकूट के झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर पहुंचते ही रामनगर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार सवार चालक चरण सिंह, उसकी पत्नी गीता देवी, पुत्री संध्या देवी व शांति देवी पत्नी फूल सिंह, रामा देवी पत्नी महेंद्र, चंदू व हरी पुत्र सियाराम, महोबा के श्रीनगर अतरहट निवासी हरिचरण, चुरारी कुलपहाड़ निवासी जियालाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार का गेट चकनाचूर हो जाने से सभी घायल कार में फंस गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार के गेट को काटकर घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। तब तक चरण सिंह, उनकी पत्नी गीता देवी, पुत्री संध्या देवी व एक महिला शांति देवी की मौत हो गई थी। अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

घटना की सूचना मिलते ही एसपी अंकित मित्तल व एएसपी शैलेंद्र कुमार राय मौके पर पहुंचे और रैपुरा थाने की पुलिस टीम को राहत कार्य के निर्देश दिए। मृतक व घायलों के परिजनों को सूचना दी गई। शाम को परिजनों के आने पर शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। घटनास्थल पर कार व ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने पर दोनों वाहन सड़क पर पडे़ रहे। पुलिसकर्मियों ने क्रेन से दोनों वाहनों को सड़क के किनारे करवाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें