फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः रिश्तेदारी में न ले जाने पर गर्भवती ने लगाई फांसी

विज्ञापन
महिला की मौत के बाद घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। पहाड़ी थाना क्षेत्र के दरसेड़ा गांव में गर्भवती महिला ने रिश्तेदारी में न ले जाने पर शुक्रवार की शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

रिश्तेदारी में न ले जाने से क्षुब्ध आराधना उर्फ काजल (22) पत्नी किशन यादव ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। काजल की सास बिसनिया यादव व ससुर ननकावन यादव ने बताया कि बेटा रिश्तेदारी में बन्थरी गांव जाने की तैयारी कर रहा था।
गर्भवती बहू भी साथ ले जाने की जिद कर रही थी। बेटे ने ले जाने से मना किया तो उसने फांसी खुदकुशी कर ली। उधर, काजल के पिता भानपुर गांव निवासी देवनाथ ने बताया कि डेढ़ साल पहले काजल की शादी किशन से की थी। काजल चार माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन

बताया कि जान देने की वजह पता नहीं है। किसी के खिलाफ तहरीर नहीं देंगे। वहीं एसओ श्रवण कुमार कहना है कि रिश्तेदारी में न ले जाने की वजह से महिला ने जान दी है। मायके पक्ष ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है, फिर मामले की जांच की जा रही हैे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें