फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः फरार कोरोना पॉजिटिव बंदी को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
सदर कोतवाली परिसर में मौजूद पकड़ा गया फरार बंदी रज्जू। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। कोविड अस्पताल खोह से भागे सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी कोरोना पॉजिटिव बंदी रज्जू यादव को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल से शौचालय की खिड़्की तोड़ कर दो बंदी भाग गए थे। एक बंदी को पुलिस ने उसी दिन रात में ही दबोच लिया था। दोनों बंदियों को अस्पताल की जगह जिला जेल में अलग-अलग अस्थाई बैरक में बंद किया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने मऊ थाने की पुलिस टीम के साथ शनिवार सुबह खंडेहा गांव के पास से बंदी रज्जू यादव उर्फ राजेंद्र पुत्र फूलचंद्र यादव निवासी खंडेहा को गिरफ्तार किया है। कोतवाली में उसका मेडिकल परीक्षण कराकर रगौली जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में रज्जू व रैपुरा के बृजलाल को पुलिस ने दो सितंबर को रगौली जेल भेजा था। वहां सात सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने पर दोनों को कोविड अस्पताल खोह में पुलिस सुरक्षा में भर्ती कराया गया था।
बृहस्पतिवार को पुलिस को चकमा देकर दोनों बंदी अस्पताल के शौचालय की खिड़की तोडकर फरार हो गए थे। बृजलाल को पुलिस ने उसी रात रैपुरा गांव के पास से पकड़ लिया था।
विज्ञापन

गांव के पास ही जमाया था डेरा
चित्रकूट। कोरोना पॉजिटिव बंदियों के अस्पताल से भागने के बाद संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया था। शायद यही वजह थी कि इन दोनों को भागने के बाद कहीं भी आश्रय नहीं मिला। मजबूरन दोनों अपने अपने गांव के पास ही भटकते रहे और पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को आसानी से पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें