फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंकी और अजीत बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। छेछरिहा खुर्द में गुरुवार को रैली निकालकर युवाओं को मतदाता बनने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर हुई दौड़ प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में रिंकी यादव और बालक वर्ग में अजीत विजय रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक पूर्व सैनिक योगेश कुमार मिश्र और डॉ. मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि जागरुकता रैली के बाद दौड़ हुई। बालिका वर्ग की दो किमी दौड़ में रिंकी यादव प्रथम, मनोजा द्वितीय व खुश्बू तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की तीन किमी दौड़ में अजीत प्रथम, सतीश सिंह द्वितीय और छुटकू तृतीय स्थान पर रहे। प्रथम विजेता को 3100, द्वितीय को 2100 और तृतीय को 1100 रुपये के पुरस्कार दिया गया। भाजपा नेता पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, जगदीश गौतम और शिक्षक नेता बरातीलाल पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें